मालवा-निमाड़ में गुणवत्तापूर्ण 178 करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति...

लॉकडाउन का एक माह  पूरा                      


 मालवा-निमाड़ में गुणवत्तापूर्ण 178 करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति.....
-इंदौर शहर में 19 करोड़ यूनिट सप्लाय


इंदौर। लॉक डाउन अवधि को पूरा एक माह हो गया है। इस दौरान पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने इंदौर शहर के साथ पूरे मालवा-निमाड़ क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बिजली वितरण किया है। मप्रपक्षेविविकं लिमि. के एमडी श्री विकास नरवाल ने बताया कि एक माह में कम्पनी क्षेत्र के सभी जिलों में कुल 178 करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति हुई। कम्पनी क्षेत्र में सर्वाधिक मांग 17 अप्रैल को 6 करोड़ 8 लाख यूनिट रही। श्री नरवाल ने बताया कि इंदौर शहर में माह में औसत मांग 60 लाख यूनिट प्रतिदिन रही। सर्वाधिक मांग 23 अप्रैल को 73 लाख यूनिट दर्ज की गई। एमडी श्री नरवाल ने बताया कि आपूर्ति में कर्मचारी पूरी सुरक्षा के साथ काम कर रहे हैं।                                                                                                                                        


 *उपभोक्ता* समय से बिल भरकर पा सकते हैं *छूट* 
उपभोक्ता अप्रैल माह में पे डेट तक बिजली बिल चुकाकर  छूट पा सकते हैं।  निम्नदाब के बिल  पर अधिकतम 10 हजार एवं उच्चदाब पर अधिकतम 1 लाख की छूट मिलेगी।   श्री नरवाल ने  क्षेत्र के उपभोक्ताओं से बिजली बिल भुगतान घर बैठे पेटीएम, फोन-पे, गुगल-पे, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, एमपी आनलाइन, एनआईसीटी के माध्यम से करने की अपील की है।