1977 के बाद पहली बार ऐसा होगा जब इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी सोनकर परिवार से नहीं होंगे| अधिकतर बाहरी प्रत्याशी ही जीते हैं क्षेत्र में|
इंदौर |
सांवेर अनुसूचित जाति सुरक्षित सीट के लिए होने वाला उपचुनाव प्रदेश का सबसे चर्चित चुनाव होगा| यहां से भाजपा के प्रदेश जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की उम्मीदवारी लगभग तय है जबकि कांग्रेस दबंग दलित नेता और पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को टिकट देने जा रही है| पूरी संभावना है कि इन्हीं दोनों के बीच टक्कर होगी| तुलसी सिलावट यहां से 1985, 2007 और 2008, 2018 से कांग्रेस के टिकट पर चार बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं | जबकि प्रेमचंद गुड्डू 1998 में यहां से कांग्रेस के टिकट पर विधायक निर्वाचित हो चुके हैं|
प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव सितंबर में संभावित हैं| सांवेर में 1977 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब कांग्रेस और भाजपा दोनों तरफ से सोनकर परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा| सांवेर विधानसभा सीट पर संघ परिवार का काफी प्रभाव है| भाजपा की पूर्ववर्ती पार्टी भारतीय जनसंघ से 1967 में यहां से दीपक चिन्ह के चुनाव पर बाबूलाल राठौर चुनाव जीते थे| 1980 से 2018 तक यहां से भाजपा से केवल सोनकर परिवार के सदस्य ही चुनाव लड़े हैं|
खाती ,धाकड़, कलोता, दलित और राजपूत समाज का यहां पर वर्चस्व है| सांवेर अनुसूचित जाति सुरक्षित सीट से दलित और खाती समाज के लगभग बराबर मतदाता है| दलितों में 70 फीसदी मतदाता बलाई समाज के हैं जबकि भाजपा के संभावित उम्मीदवार तुलसी सिलावट खटीक समाज के हैं और कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार प्रेमचंद गुड्डू पासी दलित समाज के हैं| सोनकर परिवार भी खटीक समाज में ही आता है| स्वर्गीय राधाकिशन मालवीय ऐसे अंतिम नेता थे जो 1972 में यहां से विधायक चुने गए वरना हमेशा यहां गैर बलाई दलित समाज के ही विधायक चुने गए|
यह है सांवेर सीट का इतिहास........
1962 में कांग्रेस के सज्जन सिंह बिश्नार ,1967 में भारतीय जनसंघ के बाबूलाल राठौर, 1972 में कांग्रेस के राधाकिशन मालवीय, 1977 में भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन सिंह का घारू ,
1980 में भारतीय जनता पार्टी के प्रकाश सोनकर, 1985 में कांग्रेस के तुलसी सिलावट ,1990 और 1993 में भारतीय जनता पार्टी के प्रकाश सोनकर ,1998 में कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू, 2003 में भाजपा के प्रकाश सोनकर, 2007 में प्रकाश सोनकर के आकस्मिक निधन के कारण उपचुनाव हुआ था जिसमें स्वर्गीय सोनकर की पत्नी निशा प्रकाश सोनकर को कांग्रेस के तुलसी सिलावट ने हराया था| 2008 और 2018 में तुलसी सिलावट फिर से कांग्रेस के टिकट पर यहां से विधायक चुने गए|
2013 में भाजपा के राजेश सोनकर विजसी रहे थे इनमें से कोई भी विधायक इस क्षेत्र का मतदाता नहीं रहा था अधिकतर विधायक इंदौर के निवासी रहे जबकि स्वर्गीय अर्जुन सिंह घारू महू के निवासी थे |