मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में छेड़छाड़ करने का मामला
( भोपाल कार्यालय ) भाजपा नेताओं की शिकायत पर रविवार देर रात क्राइम ब्रांच नेेे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है | शिकायत में बताया गया है कि रविवार दोपहर 1:00 बज कर 50 मिनट पर पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनेेे आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर एक वीडियो डाला है | इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कह रहेे हैं कि दारू इतना फैला दो कि पिए और पड़े रहे | शिकायत में जिक्र किया गया है कि यह वीडियो 12 जनवरी 2020 को शिवराज सिंह के अधिकृत ट्विटर अकाउंट पर डाला गया था | 2 मिनट 19 सेकंड के इस वीडियो में छेड़छाड़ कर 9 सेकंड का वीडियो तैयार किया गया जिसे दिग्विजय सिंह ने अपने टि्वटर अकाउंट पर डाला है |
एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच निश्चल झारिया ने बताया कि रविवार रात को पूर्व मंत्री व विधायक विश्वास सारंग , पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता , विधायक कृष्णा गौर , रामेश्वर शर्मा आदि ने लिखित में शिकायत की साक्ष्य के तौर पर वीडियो की कॉपी पेन ड्राइव में पेश की है | शिकायत में बताया गया कि कमलनाथ सरकार की आबकारी नीति में गांव - गांव में शराब दुकान खुलने की रूपरेखा बनाई जा रही थी | इस पर 12 जनवरी को किसी पत्रकार ने शिवराज सिंह चौहान से प्रतिक्रिया ली थी उसमें शिवराज सिंह ने तत्कालीन सरकार की आबकारी नीति के विरोध में समाज हित पर टिप्पणी की थी | साक्षात्कार का यह 2 मिनट 19 सेकंड का वीडियो उसी दिन शिवराज के अधिकृत ट्विटर अकाउंट पर डाला गया था | उसी वीडियो में काट छांट कर 9 सेकेंड का वीडियो तैयार किया गया | उसे रविवार दोपहर 1:00 बजकर 50 मिनट पर पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर डाला है |झारिया ने बताया कि मामले में दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है , उधर वीडियो के मामले में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने अविनाश कड़वे व अन्य के खिलाफ धाराओं में केस दर्ज किया है |