शिवराज मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण बैठाने में जुटे भाजपा संगठन |

मुख्यमंत्री , प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने किया मंथन



 शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार से जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिशें जारी है | प्रदेश के कई अंचलों और समाजों के दबाव के चलते भाजपा फूंक-फूंककर कदम रख रही है |मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार शाम इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा , मंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ मंत्रणा की | सूत्रों के मुताबिक शिवराज 22 से 24 नामों की सूची बनाकर केंद्रीय संगठन से चर्चा करेंगे | उसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा इसके लिए कई नेता संगठन से मुलाकात भी कर चुके हैं |


इस तरह है अब तक की तैयारी -


 मोहन यादव :-  यादव समाज को साधने के लिए उज्जैन के विधायक मोहन यादव  को मंत्री बनाया जा सकता है | इससे मालवा में एक प्रतिनिधित्व भी खड़ा हो जाएगा |


 मंदसौर नीमच से एक नाम - गोलीकांड के बावजूद बंपर सीट देने वाले मंदसौर नीमच से किसी एक का मंत्री बनना तय है | यहां से 2 लोगों को भी लिया जा सकता है | मालवा में क्षेत्रीय समाज की पकड़ को देखते हुए तीन बार के विधायक यशपाल सिसोदिया की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है | इस अंचल से जगदीश देवड़ा अभी प्रोटेम स्पीकर हैं , आगे उन्हें डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है |


विंध्य में ओबीसी पर नजर - विंध्य में शिवराज के करीबी राजेंद्र शुक्ला का मंत्री बनना तय है , लेकिन उनके नाम पर पनपी नाराजगी को दूर करने के लिए अंचल में ओबीसी के एक व्यक्ति को मंत्री बनाया जा सकता है इसके लिए सिंगरौली से रामलल्लू वैश्य और अमरपाटन से रामखेलावन का नाम चर्चा में है |


जैन समाज के तीन दावेदार - शिवराज मंत्रिमंडल में जैन समाज के एक प्रतिनिधि का आना तय है पारस जैन को मौका मिलने की संभावना कम है | जावद से वह भी सकलेचा रतलाम से चेतन कश्यप और सागर से शैलेंद्र जैन के नामों पर विचार किया जा रहा है |