सुदर्शन को मिल सकती है संगठन की नई जिम्मेदारी |

ऑपरेशन लोटस में बनाई थी महत्वपूर्ण भूमिका , मेंदोला को संगठन बना सकता है प्रदेश का महामंत्री..........


शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में यह बात स्पष्ट हो गई है कि ऑपरेशन लोटस में जिस जिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी पार्टी उस कार्यकर्ता का उपकृत करेगी | विधायक उषा ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है , पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की भी तकदीर खुल सकती है | वे सत्ता या संगठन में कहीं भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा सकते हैं संगठन उन्हें दे सकता है | कमलनाथ सरकार को धराशाही करने के लिए भाजपा ने ऑपरेशन लोटस चलाया था असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों को साधना की जिम्मेदारी नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया और विश्वास सारंग के साथ थी | तोड़फोड़ का दौर चल रहा था नाथ सरकार से नाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अब भाजपा की सदस्यता ले ली थी |


उनके समर्थक विधायकों को  एक रिसॉर्ट में ठहराया गया था लगभग एक पखवाड़े के लिए वे वहां ठहरे जिसमें भदौरिया और सारंग के साथ सुदर्शन गुप्ता भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए  तत्पर थे | वर्तमान में वे उपाध्यक्ष पद पर कायम है जिसके चलते वे महामंत्री पद के भी दावेदार हैं | सत्ता के गलियारों से यह खबर छनकर आई है कि गुप्ता को किसी निगम का मंडल या प्राधिकरण के बड़े पद पर उपकृत किया जा सकता है | केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के विश्वसनीय साथी हैं सुदर्शन गुप्ता |